‘सिंघम अगेन’ से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आने वाली फिल्म सिंघम अगेन से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। सिंघम अगेन में अजय देवगन की मुख्य भूमिका होगी।फिल्म सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की कैमियो भूमिका है।इस फिल्म से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में अक्षय कुमार का वेलकम सीन खास पोस्ट के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘एक बार फिर सिंघम में, हम सिर्फ वही कर रहे हों, जो हमारे फैंस हमसे चाहते हैं। अक्षय कुमार और हेलीकॉप्टर। सूर्यवंशी को दो साल हुए पूरे। सिंघम के साथ वीर सूर्यवंशी भी बैटल में शामिल हुए।अक्षय कुमार ने खुद का इंट्रोडक्शन मजेदार अंदाज में दिया है। उन्होंने लिखा, ‘आईला रे आईला #सूर्यवंशीआईला। एटीएस वीर सूर्यवंशी की एंट्री का समय हो गया है। क्या आप तैयार हैं?’ अक्षय कुमार हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए हाथों में राइफल लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘सिंघम 3’ में अजय देवगन,करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
