22 दिसंबर को ही पर्दे पर आएगी प्रभास की ‘सालार’
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार पार्ट 1 : सीजफायर’ अपनी निर्धारित रिलीज डेट पर थिएटर में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि ‘डंकी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव को रोकने के लिए फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है, अब यह पुष्टि हो गई है कि ‘सालार’ की रिलीज के दिन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेलर नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में रिलीज होगा। इस खबर की पुष्टि करते हुए, सोमवार को फिल्म ट्रेड इनसाइडर एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया, ‘सालार : पार्ट 1 सीजफायर’ का ट्रेलर नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। प्रशांत नील की डायरेक्टेड और प्रभास स्टारर एक्शन फिल्म जनता के बीच उत्साह पैदा कर रही है और फिल्म अपने तय डेट 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। ‘सालार- पार्ट 1’ से पहली बार प्रशांत नील और प्रभास साथ आ रहे हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
