टाइगर 3 के गाना रुआं का लिरिकल वीडियो रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 के गाना रुआं का लिरिकल वीडियो रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने लिरिकल वीडियो सॉन्ग शेयर करते हुए ट्वीट किया, रुआं लिरिकल वीडियो आउट. टाइगर 3 सिनेमाघरों में इस रविवार 12 नवंबर को रिलीज़ होगी. ये हिंदी, तमिल और तेलुगू में आएगी। इस गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह ने गाने को आवाज दी है। टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यशराज बैनर तले बनी टाइगर 3 इस साल दीवाली के मौके पर 12 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
