अमरीका में 888 स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल अमरीका में 888 स्क्रीन पर रिलीज होगी। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म अमरीका की 888 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। ‘एनिमल’ इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। कुछ दिन पहले न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी ‘एनिमल’ का टीजर दिखाया गया था। अमेरिका में इसे ‘सेंटर ऑफ द यूनिवर्स’ भी कहा जाता है। यह दुनिया की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का मेजर सेंटर भी माना जाता है। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी।फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
