चिली विश्व कप से पहले अर्जेंटीना दौरा करेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम
नई दिल्ली, गुरुवार, 09 नवम्बर 2023। चिली में होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम हालात के अनुरूप ढलने के लिये अर्जेंटीना में अभ्यास मैच खेलेगी । मुख्य कोच तुषार खांडकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी । टूर्नामेंट 29 नवंबर से दस दिसंबर तक सैंटियागो में होना है । खांडकर ने कहा ,‘‘ हम चिली जाने से पहले अर्जेंटीना में अभ्यास मैच खेलेंगे ताकि जूनियर विश्व कप से पहले हालात के अनुकूल ढल सकें ।’ भारत को जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ पूल सी में रखा गया है । भारत को पहला मैच 29 नवंबर को कनाडा से खेलना है जबकि 30 नवंबर को बेल्जियम और दो दिसंबर को जर्मनी से सामना होगा । चिली, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया पूल ए में जबकि अर्जेंटीना, स्पेन , जिम्बाब्वे और कोरिया पूल बी में है । पूल डी में इंग्लैंड, अमेरिका, न्यूजीलैंड और जापान की टीमें हैं । टीम चयन के बारे में खांडकर ने कहा ,‘‘ हमारे पास काफी प्रतिभाशाली पूल है । अंतिम एकादश का चयन आसान नहीं था । लेकिन हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है । खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन को बेकरार हैं ।’ पिछली बार भारत मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूककर चौथे स्थान पर रही थी ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
