बामनोली भूमि अधिग्रहण: केजरीवाल ने मुख्य सचिव पर जांच रिपोर्ट को LG के पास भेजा, सस्पेंड करने की सिफारिश
नई दिल्ली, बुधवार, 15 नवम्बर 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल वीके सक्सेना को सतर्कता मंत्री की रिपोर्ट भेजी है जिसमें बामनोली भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्य सचिव नरेश कुमार पर ‘‘प्रथम दृष्टया मिलीभगत’’ का आरोप लगाया गया है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सतर्कता मंत्री आतिशी ने मंगलवार को केजरीवाल को रिपोर्ट सौंपी हैं, जिसमें दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बामनोली गांव में 19 एकड़ भूमि के अधिग्रहण में कथित भ्रष्टाचार के लिए कुमार को पद से हटाने की सिफारिश की गई है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सतर्कता मंत्री को यह रिपोर्ट केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो तथा प्रवर्तन निदेशालय को भी भेजने के निर्देश दिए हैं। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा 41 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 353 करोड़ रुपये कर दिया गया था लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सौदे में ‘अनुचित लाभ का स्तर’ 897 करोड़ रुपये से अधिक था। वहीं, मुख्य सचिव कुमार ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। सतर्कता मंत्री की रिपोर्ट एक शिकायत के संबंध में की गई जांच पर आधारित है जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्य सचिव के बेटे को एक ऐसे व्यक्ति ने नियुक्त किया था जो बामनोली में लाभान्वित भूमि मालिकों का रिश्तेदार था।
Similar Post
-
जाली नोट के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र ...
-
तृणमूल विधायक मदन मित्र ममता नीत गुट के प्रदर्शन में शामिल हुए
कोलकाता, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विध ...
-
बेंगलुरु में इंडिगो विमान को मिली बम की झूठी धमकी
बेंगलुरु, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। कर्नाटक के बेंगलुरु में उड़ा ...
