इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता, गुरुवार, 16 नवम्बर 2023। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने कहा कि जकार्ता समयानुसार सुबह 6:26 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़ 9 मापी गयी। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी मानदो से 96 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में समुद्र तल पर 300 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके निकटवर्ती उत्तरी मालुकु प्रांत में भी महसूस किए गए। एजेंसी के अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की। भूकंप से बड़ी लहरें नहीं उठेंगी।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
