श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 15 मछुआरे वापस लौटे
चेन्नई, मंगलवार, 21 नवम्बर 2023। श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 15 मछुआरे मंगलवार को सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे, जिनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी मछुआरे सड़क मार्ग से रामेश्वरम के लिए रवाना हो गए हैं। दो मशीनीकृत नौकाओं पर सवार होकर 15 मछुआरे 14 नवंबर को मछली पकड़ने के लिए रामेश्वरम से निकले थे, लेकिन कथित रूप से श्रीलंकाई जल क्षेत्र प्रवेश करने के कारण उन्हें पकड़ लिया गया था। इसके अलावा, 28 अक्टूबर को तीन ट्रॉलरों में मछली पकड़ने गए लगभग 23 मछुआरों को भी श्रीलंकाई अधिकारियों ने पकड़ लिया था। मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें भी रिहा कर दिया गया।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
