एसडब्ल्यूपीई को हिंदुस्तान कॉपर से मिला 38 करोड़ रुपये का ठेका
साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड (एसडब्ल्यूपीई) को राजस्थान में ‘डायमंड कोर ड्रिलिंग’ के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर से 38 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। एसडब्ल्यूपीई ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ हमें राजस्थान में ‘डायमंड कोर ड्रिलिंग’ के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड से कार्य आदेश प्राप्त हुआ है। इसका कुल मूल्य जीएसटी सहित 38 करोड़ रुपये है।’’ खनन उद्योग में जमा वस्तुओं की जांच के लिए ‘डायमंड कोर ड्रिलिंग’ की जाती है। एसडब्ल्यूपीई की ड्रिलिंग क्षमता 300 मीटर से 2,000 मीटर के बीच है।
Similar Post
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
