सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने की 250 करोड़ की कमाई
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है। सलमान खान,कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दीवाली के अवसर पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।’टाइगर 3′ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। टाइगर 3 ने अपने पहले सप्ताह में 220 करोड़ की कमाई की थी। यशराज बैनर तले बनी ‘टाइगर 3’, टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो 2012 में ‘एक था टाइगर’ से शुरू हुई थी। यह 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ जारी रही। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
