करण जौहर की फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, करण जौहर की फिल्म द बुल में काम करते नजर आ सकते हैं। काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि सलमान खान ,करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे। सलमान खान, करण जौहर की फिल्म द बुल में काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘द बुल’ में सलमान खान पैरामिलिट्री ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद एक बार फिर साथ में आ रहे हैं। सलमान खान ने करण जौहर की वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया था। इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
