बायजू ने जिनी थाटिल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी किया नियुक्त
शिक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़ी कंपनी बायजू ने इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिनी थाटिल को अपना मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया है। थाटिल ने अनिल गोयल का स्थान लिया। गोयल तीन वर्ष तक मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के पद पर सेवा देने के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। बायजू इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्जुन मोहन ने कहा, ‘‘ हमें बायजू के सीटीओ के रूप में जिनी थाटिल को पदोन्नत करते हुए खुशी हो रही है। उनका व्यापक अनुभव व नेतृत्व कौशल उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाता है ..’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अनिल गोयल का उनके अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’’
Similar Post
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
