फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं पूजा हेगड़े
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपनी आने वाली फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। पूजा हेगड़े फिल्म देवा में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस आफिसर की भूमिका में होंगे। पूजा हेगड़े ने ‘देवा’ में काम करने को लेकर कहा कि फिल्म में उनका पात्र सशक्त लड़की का है। देवा एक अनूठी और आकर्षक कहानी है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन सभी का तड़का होगा। फिल्म में दर्शकों को उनका नया अवतार देखने को मिलेगा। शाहिद कपूर असाधारण प्रतिभाशाली अभिनेता हैं।उनके साथ काम करने को लेकर जिस बात ने मुझे उत्साहित किया, वह है उनका समर्पण और अपने किरदारों में पूरी तरह से डूब जाने की उनकी क्षमता। मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
