फतेह में क्या हैकर्स बनी हैं जैकलीन
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीस ने काफी अच्छा काम किया है और फिल्म फतेह में जैकलीन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। सोनू सूद इन दिनों फिल्म फतेह में काम कर रहे हैं। फिल्म फतेह सोनू सूद के होम प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जो पंजाब पर आधारित है। फिल्म को वैभव मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हैकर्स पर आधारित होने वाली है। सोनू सूद ने बताया कि फतेह जैकलीन के लिए बेस्ट बनने वाली है। मैं हमेशा कहता रहता हूं कि उन्होंने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है और फतेह में उनका प्रदर्शन अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
