राजस्थान के अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया
जयपुर, शुक्रवार, 01 दिसंबर 2023। मौसम में बदलाव के साथ ही राजस्थान के अनेक इलाकों में शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं राज्य में हल्की बारिश का दौर अभी जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कोटा तथा जयपुर संभाग में कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में चुरू और बीकानेर सहित अनेक जिलों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे में हुई। वहीं बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री अलवर में दर्ज किया गया। इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में अगले दो-तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। बाकी अधिकतर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। राज्य में अगले दो-तीन दिन राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
