खूनी छाले पड़ने पर आजमाएं ये देसी उपाय
दरवाजे या खिड़की में हाथ फंसने के बाद अक्सर त्वचा उभरी हुई और उसके अंदर खून भरा हुआ नजर आता है। इसे आम भाषा में खून के छाले कहा जाता है और एंगलसिंह में ब्लड ब्लिस्टर कहा जाता है। हालाँकि आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घरेलू उपाय जो आपको इससे छुटकारा दिलवाएंगे। आइए जानते हैं।
- हल्दी- आधा चम्मच हल्दी और शहद को तब तक मिलाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। उसके बाद मिश्रण को सीधे छाले पर लगाएं और इसे धोने से पहले आधे घंटे के लिए छोड़ दें। ध्यान रहे प्रभावी परिणामों के लिए इसे दिन में कम से कम दो बार करें।
- चंदन पाउडर- पानी में 1 चम्मच चंदन पाउडर का उपयोग करके एक चिकना पेस्ट बना लें। उसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। एक नम कपड़े का उपयोग करके इसे पोंछ लें। ध्यान रहे ऐसा दिन में दो बार करें।
- एलोवेरा जेल- ताजा एलोवेरा जेल लें और इसे सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा दिन में तीन बार करें।
- सेब का सिरका- 1 बड़ा चम्मच सेब का सिरका और 1 बड़ा चम्मच पानी मिलाएं। उसके बाद इस मिश्रण में एक कॉटन पैड भिगोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे संक्रमित होने से बचाने के लिए इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। ध्यान रहे इसे खुले छाले पर लगाने से बचें।
Similar Post
-
नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
आज के समय में सेहतमंद और अच्छे शरीर की चाह हर कोई रखता है, लेकिन व्यस ...
-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी
आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंद ...
-
अति गुणकारी है मरुआ के पत्ते, जानें इसके चमत्कारी फायदे
आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो शारीरिक समस्याओं को दूर ...
