फिल्म ‘जिगरा’ में एक्शन करती नजर आएंगी आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म जिगरा में जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी। करण जौहर के प्रोडक्शल हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तले फिल्म जिगरा बनाई जा रही है। फिल्म जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। आलिया इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी हैं। फिल्म जिगरा की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हुई थी जो इन दिनों मुंबई में जारी है। आलिया इस फिल्म के लिए एक्शन ट्रेनिंग लेती हैं। इस फिल्म में आलिया अपने भाई की रक्षा करती नजर आएंगी। जिगरा में आलिया के भाई के रोल में वेदांग रैना हैं। बताया जा रहा कि फिल्म जिगरा में आलिया का एक्शन रियलिस्टिक लगे इसके उन्होंने शूटिंग से पहले काफी बास्केटबॉल खेला है।इस फिल्म को वासन बाला बना रहें हैं। जिगरा 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
