तुलसी विवाह पर बन रहा है गजकेसरी योग, इन राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत

img

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। इस साल 24 नवंबर को ये पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी के स्वरूप तुलसी और भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने से कन्या दान करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। तुलसी विवाह के मौके पर काफी शुभ योगों के साथ गजकेसरी योग भी बन रहा है। तुलसी विवाह में बन रहे गजकेसरी योग से 12 राशि के जातकों में से कुछ ऐसी राशियाँ हैं जिनके जातकों को अपार धन दौलत के साथ ही उनके परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्रमा 24 नवंबर को शाम 4 बजे मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां 26 नवंबर को शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रहेंगे। ज्ञातव्य है कि मेष राशि में पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की युति से शक्तिशाली योग गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 24 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इन योगों के बनने से कुछ राशियों को धन व ऐश्वर्य का बंपर लाभ मिल सकता है और लंबे समय से पड़े अधूरे काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इन दुर्लभ योग का प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर जिनको इस गज केसरी योग से लाभ होगा—

मेष
देवताओं के गुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति इसी राशि में हो रही है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। साल 2024 तक इस राशि के जातकों के ऊपर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी, जिससे सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा मिलेगा। छात्रों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग खुशियां ही खुशियां ला सकता है। बता दें कि इस राशि में गुरु दसवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। जीवन की हर एक परेशानी समाप्त हो सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बड़ों के सहयोग से बिजनेस में भी खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

कुंभ
इस राशि में गजकेसरी योग तीसरे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातक करियर में नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। साल 2024 में आपको लाभ मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बैंक बैलेंस बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-सुविधाओं की भी बढ़ोतरी होगी। हर क्षेत्र में सफलता पाने का मौका मिलेगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement