इंटरनेट सनसनी बना बॉबी देओल का एंट्री सीन
- जमाल कूदू से याद आए नाना पाटेकर
रणवीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग ने सबको चौका कर रख दिया है। बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग 'जमाल कूदू' सोशल मीडिया पर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। फिल्म एनिमल में बॉबी देओल का महत्वपूर्ण भूमिका है। उनका स्क्रीन टाइम बहुत कम है, लेकिन उन्हें लोगों से ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म में बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बॉबी देओल का एंट्री सीन उनकी तीसरी शादी के मौके पर होता है, जहां वे धूमधाम से नृत्य करते हैं। वीडियो में गाने के साथ दिखाया जाता है कि बॉबी अपने स्वैग के साथ गिलास सिर पर रखकर डांस करते हैं।
पीले पीले ओ मेरे राजा में नाना
1993 में, फिल्म 'तिरंगा' रिलीज हुई थी, जिसमें नाना पाटेकर और राजकुमार मेन रोल में थे। इस फिल्म के साथ ही, इसके गाने भी बहुत लोकप्रिय हुए थे और इसमें से एक गाना 'पीले पीले ओ मेरे राजा' में नाना पाटेकर ने अपने सिर पर गिलास रखकर एक दमदार डांस किया था। इस गाने का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉक्स ऑफिस में फिल्म 'एनिमल' की धूम देखी जा रही है। पहले दिन फिल्म ने 63.8 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया और 9 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 398.53 करोड़ रुपये तक पहुंचा। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन में 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके परिणामस्वरूप, फिल्म की कुल कमाई अब 398.53 करोड़ रुपये हो गई है। अगर कलेक्शन और बढ़ोतरी होती है, तो आज ही फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
Similar Post
-
ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्ण ...
-
‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन ...
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
