वीकेंड में सैम बहादुर ने तोड़ा अपना ही ओपनिंग रिकॉर्ड
विक्की कौशल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म सैम बहादुर को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में विक्की ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। विक्की की सैम बहादुर और रणबीर कपूर की एनिमल एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर जहां एनिमल कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है, वहीं सैम बहादुर भी मजबूती से खड़ी है। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। वीकेंड में इस फिल्म की कमाई में बाकी दिनों से करीब डबल का उछाल देखने को मिला है। शनिवार और रविवार का विक्की की फिल्म को काफी फायदा मिला। फिल्म ने रविवार को ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई कर अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक किया है। शनिवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को 7.50 करोड़ रुपये कमाए। अभी फाइनल रिपोर्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वीकेंड में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहला दिन: 6.25 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन: 9 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन: 10.3 करोड़ रुपये
- चौथा दिन: 3.5 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन: 3.5 करोड़ रुपये
- छठवां दिन: 3.25 करोड़ रुपये
- सातवां दिन: 3 करोड़ रुपये
- आठवां दिन: 3.5 करोड़ रुपये
- नवां दिन: 6.75 करोड़ रुपये
- दसवें दिन: 7.50 करोड़ रुपये
कुल कमाई: 56.55 करोड़ रुपये
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
