कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे
श्रीनगर, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023। कश्मीर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, हालांकि यह अब भी शून्य से नीचे है। सोमवार के माइनस 4.8 के बाद श्रीनगर शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से 3.5 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 7, कारगिल में माइनस 3.8 और द्रास में माइनस 5.1 रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.8, कटरा में 8.2, बटोट में 4.3, भद्रवाह में 2.6 और बनिहाल में 2 डिग्री रहा। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से 'चिल्लई कलां' के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
