सैम बहादुर की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने वल्र्डवाईड 100 करोड़ की कमाई कर ली है। देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर फिल्म सैम बहादुर बनाई गई है। इस फिल्म में सैम मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। सैम बहादुर का निर्देशन मेघना गुलज़ार ने किया है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 01 दिसंबर को रिलीज हुई थी। सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। विक्की कौशल, सैम बहादुर की इस सफलता के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
