प्रभास की फिल्म 'सालार' का दूसरा ट्रेलर आउट
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'सालार' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सालार के ट्रेलर में प्रभास ,जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन दमदार रोल में नजर आ रहे हैं।फिल्म सालार में प्रभास के अपोजिट श्रुति हासन नजर आने वाली हैं। फिल्म सालार की कहानी पर्शियन साम्राज्य के सुल्तान की है। पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में सुलतान का किरदार निभा रहे हैं, जो एक विलेन है, वहीं उनके दोस्त जिगरी दोस्त के रोल में प्रभास हैं जो बाद में उनके दुश्मन बन जाते हैं। सालार का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म सालार 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
