मनी लांड्रिंग केस में जैकलीन की याचिका पर ईडी को नोटिस
धन शोधन के मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। जैकलीन ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लांड्रिंग मामले में अपने खिलाफ ईडी की तरफ से दर्ज केस को निरस्त करने की मांग की है। गुरुवार को इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है। मामले में जैकलीन ने दावा किया है कि इस पूरे मामले में वह खुद एक पीडि़ता है, न कि कोई अपराधी। हाई कोर्ट में जैकलीन की याचिका पर अगली सुनवाई 29 जनवरी को मुकर्रर की है। जैकलीन फर्नांडीज से जुड़ा यह मामला 200 करोड़ रुपए के मनी लांड्रिंग से संबद्ध है। उन्होंने इस मामले में ईडी द्वारा अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की अपील करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा एक दिन पहले बुधवार को ही खटखटाया था।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
