‘फाइटर’ का नया पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनीं फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर की मुख्य भूमिका है। ऋतिक रौशन ने सोशल मीडिया पर फिल्म फाइटर का नया पोस्टर शेयर किया है,जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए ऋतिक रौशन ने कैप्शन में लिखा, एयर ड्रैगन ने आप सबसे 1 महीने में मिलने के लिए अपनी कमर कस ली है। फाइटर थिएटर में 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है। दीपिका पादुकोण ने फाइटर के लिए अपना उत्साह दिखाते हुए लिखा, एक महीना बाकी है! #फाइटर को एक्पीरियंस करें केवल 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में। #फाइटरऑन25जनवरी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
