रणबीर-आलिया ने दिखाया बेटी राहा का चेहरा, परदादा राजकपूर पर गई है
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दे दिया है। कपल ने अपने लाडली बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है। कपल के फैंस उनकी नन्हीं राजकुमारी का फेस देखने के लिए बेताब रहे हैं। वहीं अब कपल ने उनकी यह विश पूरी कर दी है। आज कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर कपल ने राहा का पहली बार पैपराजी को चेहरा दिखाया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है, जहां रणबीर और आलिया पहली बार अपनी नन्ही सी जान को लेकर मीडिया के सामने आए हैं। पापा की गोद में राहा काफी शांत दिखीं। वहीं 1 साल की राहा की नीली आंखें, मासूमियत और प्यार सी मुस्कान पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणबीर-आलिया की बेटी बेहद क्यूट है। राहा का चेहरा सामने आने के बाद यह कहा जा सकता है कि वह अपने परदादा राजकपूर पर गई हैं। कपूर खानदान में राजकपूर इकलौते ऐसे शख्स थे जिनकी आँखें नीली थीं। राहा की आँखें भी नीली हैं।
क्यूट राहा से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। वहीं राहा की पहली झलक सामने आते ही फैंस के बीच एक नई डिबेट शुरू हो गई है। कई लोगों ने कहा कि राहा कपूर खानदान पर गई है। ज्यादातर लोगों ने राहा को ऋषि कपूर की परछाईं बताई है। जी हां, कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा कि राहा अपने दादा पर गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही राहा की ये क्यूट तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि आज रणबीर और आलिया ने अपने फैंस को ये तोहफा देकर उनका दिन बना दिया है। हाल ही में रणबीर और आलिया ने राहा का पहला जन्मदिन मनाया था। कपल ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी और नवंबर, 2022 में आलिया ने बेटी राहा का जन्म दिया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
