स्व.वाजपेई जयंती पर राज्यपाल मिश्र ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
जयपुर, सोमवार, 25 दिसंबर 2023। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती पर उनकी छवि पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई राजनीति में शुचिता से जुड़े आदर्श मूल्यों के संवाहक थे। उनका पूरा जीवन भारतीय संस्कृति और उदात्त जीवन मूल्यों के साथ सुशासन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने स्व. वाजपेई जी के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
