पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का गाना देश पहले रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं का पहला गाना देश पहले रिलीज हो गया है। विनोद भानुशाली निर्मित ‘मैं अटल हूं’ देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी बाजपेयी का किरदार निभाया है।इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित किया है और इसे रवि ने ही ऋषि विरमानी के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म मैं अटल हूं का पहला गाना देश पहले रिलीज हो गया है।जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस गाने का लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखा है। पायल देव ने इस गाने को कंपोज किया है।गाने का वीडियो शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दुनिया के सारे सुख पीछे, मेरा देश पहले।फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024 को रिलीज की जाएगी।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
