अक्षरा सिंह का गाना देसी दारू रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का गाना देसी दारू रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का नया गाना देसी दारू उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह ने बताया कि यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नव वर्ष का उपहार है। गाने में हमने नए साल की मस्ती का नया अंदाज प्रस्तुत किया है जो तमाम भोजपुरी संगीत प्रेमियों को पसंद आने वाला है। नया साल सबके लिए नया दिन लेकर आता है और इसकी शुरुआत पूरी सकारात्मक के साथ करनी चाहिए। बीते सालों का बैगेज को छोड़ ने साल मैं नई शुरुआत करने से जीवन में खुशियों का समावेश होता है।
हमने अपने इस गाने के जरिए लोगों की जिंदगी में खुशी लाने के लिए बेशुमार मनोरंजन प्रस्तुत किया है जो सबों का मन मिजाज खुश कर देगा। गाना देसी दारू को अक्षरा सिंह ने गाया है। गीतकार छोटू यादव, म्यूजिक छोटू रावत और संगीतकार धनंजय सिंह (कान्हा) हैं। निर्देशक एवं कोरियोग्राफर असलम खान और सहायक निदेशक राहुल शर्मा (टीम बीटी) हैं। सहायक कोरियोग्राफर नवीन ठाकुर,और डीओपी चंदन सिंह, सुनीत कुमार हैं। संपादक अनूप मिश्रा हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
