यहां मिलता है भारत का सबसे बड़ा पराठा

उत्तर भारत में अधिकतर सभी घरों में सुबह-सुबह नाश्ते में पराठे बनाए जाते हैं। हम सभी गरम-गरम पराठे बड़े चाव से खाते हैं। सर्दियों के मौसम में गरम-गरम पराठे खाने का अपना ही अलग मजा होता है। पराठे की एक खास बात यह होती है कि इसे हजारों प्रकार से बनाया जा सकता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर पराठे से संबंधित वीडियो जो वीडियो जोरों शोरों से वायरल हो रहा है, वह देखने लायक हैं। वैसे तो सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन फूड चैलेंज और कुछ ना कुछ खाने के एक्सपेरिमेंट की वीडियो वायरल होती रहती है। अब हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रही है वह है एक पराठे की, यह कोई आम पराठा नहीं है बल्कि यह पराठा भारत का सबसे बड़ा पराठा है। यह पराठा इतना बड़ा होता है कि चार-पांच लोग भी इसे खत्म नहीं कर सकते। इस अद्भुत पराठे का स्वाद लेने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।
सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम में indian. foodie.boy पेज पर भारत की सबसे बड़े पराठे की क्लिप शेयर की गई है, जो हर सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रही है। इस पराठे ने सभी यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इंस्टाग्राम यूजर्स कमेंट सेक्शन में अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने भारत के इस सबसे बड़े पराठे का स्वाद चखने की इच्छा जताई, तो वही किसी ने कमेंट में ‘लोकेशन’ के बारे में जानना चाहा, एक यूजर ने कमेंट में ‘अद्भुत’ लिखा तो वहीं, दूसरे ने लिखा कि ‘यह कितना स्वादिष्ट लग रहा है।


Similar Post
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
-
महिला के दिमाग में जिंदा मिला कीड़ा, दुनिया का पहला मामला
ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 64 स ...