राजस्थान पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान शुरू किया
जयपुर, बुधवार, 27 दिसंबर 2023। राजस्थान पुलिस ने अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान बुधवार को शुरू किया। इसके तहत सभी जिलों में पुलिस टीमें दबिश देकर ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश पर राज्य भर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई शुरू की गई है। तीन दिन का यह अभियान बुधवार तड़के शुरू हुआ। अभियान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन की निगरानी में चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों में पुलिस टीमों द्वारा दबिश देकर आपराधिक तत्वों की धरपकड़ की जा रही है।
प्रवक्ता के अनुसार पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक इस अभियान पर निगाह रखे हुए हैं जबकि स्थानीय जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फील्ड में कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आर्म्स, आबकारी व एनडीपीएस एक्ट, स्थाई वारंटी, उद्घोषित, इनामी व जघन्य अपराधों में वांछित असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को लाइक, कमेंट व फॉलो करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
