फिल्म ‘डंकी’ का नया गाना ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’ रिलीज
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म डंकी का नया गाना मैं तेरा रास्ता देखूंगा रिलीज हो गया है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। फिल्म डंकी का नया गाना मैं तेरा रास्ता देखूंगा रिलीज किया गया है। यह गाना दर्शकों को बेहद ही भावुक कर देने वाला है। डंकी के इस गाने को शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी ने गाया है। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज है। वहीं, अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है।
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘डंकी’ की यात्रा को इस गाने में बड़ी ही खूबसूरती से रखा गया है। सबसे दिल को छू लेने वाली भावनाएं हैं। प्यार की चाहत, एक ऐसा प्यार जो बिना किसी शर्त के है, जैसा हार्डी अपनी मनु के लिए फील करते हैं। इसे सुनना जरूर और इसकी पूरी कहानी जानने के लिए थिएटर में जरूर आए, मैं आपका रास्ता देखूंगा।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
