आंध्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या की
अनकापल्ली, शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि एक परिवार पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों सहित पांच सदस्यों ने पोटेशियम साइनाइड खा लिया, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिवराम कृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और उनकी बेटियों वैष्णवी (16) और लक्ष्मी (13) के रूप में हुई है। दंपति की छोटी बेटी कुसुमप्रिया ने भी साइनाइड खाया था लेकिन वह बच गई और उसका इलाज जीजीएच में हो रहा है। पुलिस ने कहा कि परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और साहूकारों के दबाव को सहन नहीं कर सका जिसके बाद उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को जीजीएच भेज दिया है।
Similar Post
-
प्याज की जमाखोरी पर नजर रखी जाएगी, तय सीमा से ज्यादा चीनी जमा करने पर होगी कार्रवाई- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ...
-
अमेरिकी राजदूत ने व्यापार एवं औद्योगिक संबंध बढ़ाने के लिए हैदराबाद में उच्चस्तरीय बैठक की
हैदराबाद, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। भारत में अमेरिका के राजदूत सर ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को ...
