रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.20 पर सपाट बंद
डॉलर की मांग बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने शुरुआती लाभ को गंवाते हुए 83.20 (अस्थायी) के भाव पर सपाट बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.10 से 83.22 के दायरे में कारोबार करने के बाद 83.20 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। यह पिछले सत्र के बंद भाव के बराबर है। रुपया में डॉलर के मुकाबले बृहस्पतिवार को 14 पैसे का उछाल आया था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.36 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.12 अंक गिरकर 72,240.26 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Similar Post
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
