फरवरी के दूसरे सप्ताह में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी सलार, जियो सिनेमा पर आएगी डंकी
इस साल 'एनिमल', डंकी, जवान और गदर 2 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई की है। इन सबका सालार ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है और फिल्म ने उम्मीदों से ज्यादा की कमाई की है। अब फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित करने में भी बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के सभी भाषाओं के राइट्स को 100 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा है। नेटफ्लिक्स इसे जल्द प्रदर्शित करने वाला है। सलार में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। प्रभास की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने कई भाषाओं में सलार की स्ट्रीमिंग के राइट्स खरीद लिए हैं।
बताया जा रहा है इसके लिए नेटफ्लिक्स ने फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्म्स को 100 करोड़ रुपए अदा किए हैं। इस फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि सालार पार्ट-1 सीजफायर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और मलयालम भाषा में फरवरी के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। जबकि हिंदी में इसे बाद में रिलीज किया जाएगा।
सलार फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर नजर डालें तो यह शाहरुख की पठान, जवान, और सलमान खान की टाइगर व रणबीर कपूर की एनिमल से भी ज्यादा है। इसके पहले पार्ट-1 को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है और फैन्स दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं, जिसका नाम शौर्य पर्व है। शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सलार के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिली और प्रभास की फिल्म ने कमाई के मामले में डंकी को पीछे छोड़ दिया है। डंकी के ओटीटी रिलीज की बात की जाए तो वो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, इसकी स्ट्रीमिंग की डेट अब तक सामने नहीं आई है।
Similar Post
-
ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्ण ...
-
‘भूत बंगला’ का टीजर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन ...
-
‘आया शेर’ के लिए बना 2.5 एकड़ का स्लम सेट
फिल्म दि पैराडाइज के मेकर्स ने गाना ‘आया शेर’ के लिए 2.5 एकड़ का स् ...
