सलमान खान ने ‘जमाल कूडू’ गाने पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सुपरहिट फिल्म एनिमल के जमाल कुडो गाने पर डांस किया है। फिल्म एनिमल का जमाल कुडू गाना फैंस की पहली पसंद बना हुआ है। बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग ‘जमाल कुडू’ सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर जमकर डांस रील्स वीडियो बन रहे हैं। कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बॉस 17 न्यू ईयर स्पेशल प्रोमो वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में सलमान खान, एनिमल के ‘जमाल कुडू’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान ,बॉबी देओल के सिग्नेचर स्पेट को कॉपी करते दिख रहे हैं।
सलमान खान, बॉबी देओल की तरह सिर पर गिलास रखकर जमाल कुडू पर झूमते हुए दिख रहे हैं।इस वीडियो में सलमान खान, धर्मेंद्र, मीका सिंह, अरबाज खान, सोहेल खान और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक हैं।बिग बॉस 17 के घर में नए साल का जश्न धर्मेंद्र के साथ मनेगा। बतौर गेस्ट धर्मेंद्र इस बार बिग बॉस के मंच पर नजर आने वाले हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
