तमिलनाडु में मकान की छत गिरने से चार लोगों की मौत
तिरुचिलापल्ली, सोमवार, 01 जनवरी 2024। तमिलनाडु में कीझा अंबिकापुरम क्षेत्र में सोमवार तड़के एक मकान की छत ढह जाने से एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सी शांति (75) एम विजयालक्ष्मी (45) एवं उसकी दो पुत्रियां एम प्रदीपा (12) एवं एम हरीनी (10) के रुप में की गयी है। हादसे के समय चारों लोग हॉल में सो रहे थे। विजयालक्ष्मी का पति सी मरीमुथु (48) एक ऑटोरिक्शा चालक है और हादसे के समय वह घर पर नहीं था।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि घर 50 साल पुराना था। हादसे का पता सुबह चला। पुलिस और तमिलनाडु अग्निशमन एवं बचाव सेवा पड़ोसियों की सूचना पर वहां पहुंची और शवों को मलबे से निकालकर उन्हें परीक्षण के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल भेज दिया। अरियामंगलम पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
