एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘देवरा’ का नया पोस्टर रिलीज
दक्षिण भारतीय अभिनेता एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म ‘देवरा’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की बहुप्रतीक्षित फिल्म, देवरा के निर्माताओं ने एक धमाकेदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें एनटीआर जूनियर कोतीव्र और उग्र लुक में दिखाया गया है। एनटीआर जूनियर ने पोस्टर शेयर कर लिाखा,आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। 8 जनवरी को #देवरा की झलक आप सभी को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता।’
कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, देवरा का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है, जिसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। देवरा का पहला भाग 5 अप्रैल, 2024 को देश भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। देवरा के लिए संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया, और छायांकन आर रत्नावेलु ने किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
