दिया ने तन सिंह जन्म शताब्दी संदेश यात्रा को किया रवाना
जयपुर, गुरुवार, 04 जनवरी 2024। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समाज सेवा में आजीवन समर्पित रहने वाले श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित जन्म शताब्दी संदेश यात्रा को गुरुवार को यहां रवाना किया। श्रीमती दिया कुमारी ने यहां झोटवाड़ा में क्षत्रिय युवक संघ कार्यालय से यात्रा को तिलक लगाकर रवाना किया। इस दौरान क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेन्याकाबास, प्रताप फाउंडेशन संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी सहित क्षत्रिय युवक संघ के कई स्वयं सेवक मौजूद थे। जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर यह यात्रा 28 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेगी।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
