आमिर की बेटी आयरा नुपुर शिखरे संग विवाह बंधन में बंधी
बुधवार रात को आमिर खान की बेटी आयरा की शादी सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ हो गई। आयरा और नुपुर ने मुंबई के फेमस होटल ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की। जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर साइन करके दोनों ऑफिशियली हसबैंड-वाइफ हो गए। दूल्हे नुपुर ने जिम के कपड़ों में ही सारी औपचारिकताएं पूरी की। इससे पहले शाम को तकरीबन 6:40 बजे बारात ताज लैंड्स एंड के बाहर पहुंची। दूल्हे नुपुर, शेरवानी में नहीं, बल्कि जिम के कपड़ों में बारात लेकर पहुंचे। वह ढोल-नगाड़ों पर नाचते दिखे। आपने अमूमन दूल्हों को घोड़ी पर या कार पर सवार होते देखा होगा, लेकिन नुपुर ने अलग ही अंदाज में एंट्री ली।
नुपुर जिम के कपड़ों में दौड़ते हुए या यूं कहें तो जॉगिंग करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। फिलहाल नुपुर इन्हीं कपड़ों में अंदर बैठे हुए हैं। बारात में एक मजेदार घटना हुई। किसी ने नुपुर के कपड़ों को लेकर मजाक किया। वहां मौजूद आमिर की एक्स वाइफ किरण राव ने कहा- मैं नुपुर को रोज ताना मारती थी कि कहीं तुम अपनी शादी में भी ऐसे कपड़े पहनकर न आ जाना। आज नुपुर ने मेरी बात सच साबित कर दी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
