अरबाज की बीवी ने शेयर की हनीमून की पहली फोटो
सलमान खान के छोटे भाई और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान ने 24 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान से निकाह किया था। शादी के बाद ये कपल इन दिनों अपना हनीमून और न्यू ईयर सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है। 30 दिसंबर को अरबाज और शूरा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। वहीं अब इस कपल की हनीमून से पहली फोटो सामने आई है, जिसे शूरा खान ने साझा किया है। शादी के 10 दिन बाद मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पति अरबाज खान के साथ हनीमून की फोटो शेयर की है। साझा कि गई तस्वीर में दो हाथ नजर आ रहे हैं। शूरा ने पति का हाथ थामा हुआ है और अरबाज अपनी वेडिंग किंग फ्लॉट करते दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, मैं और मेरा। इसी के साथ उन्होंने पति को टैग भी किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
