कोको गॉफ ऑकलैंड टेनिस क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में
ऑकलैंड, गुरुवार, 04 जनवरी 2024। अमेरिकी ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने गुरुवार को यहां चेक गणराज्य की किशोरी बारबरा फ्रुहविर्टोवा को 6-3, 6-0 से पराजित करके ऑकलैंड टेनिस क्लासिक के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चेक गणराज्य की 16 वर्षीय खिलाड़ी ने गॉफ को शुरुआत में चुनौती दी लेकिन अमेरिका की अनुभवी खिलाड़ी ने जल्द ही मैच पर नियंत्रण बनाकर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। गॉफ क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की आठवीं वरीयता प्राप्त वरवारा ग्रेचेवा से भिड़ेंगी। ग्रेचेवा ने स्विट्जरलैंड की लुलु सुन को 6-3, 6-4 से हराया। एक अन्य मैच में सातवीं वरीयता प्राप्त पेट्रा मार्टिच ने छह ऐस लगाए और नौ में से चार ब्रेक प्वाइंट को भुनाकर चीन की युआन यू को 6-2, 6-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में मार्टिच का मुकाबला अमेरिका की एम्मा नवारो से होगा।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
