धर्मशाला में सुकून के पल बिता रहीं रतन राजपूत
टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस रतन राजपूत इन दिनों पर्यटन नगरी नड्डी के बल्ह गांव में बने एक स्टे होम में ठहरी हुई हैं। आजकल रतन राजपूत पर्यटन नगरी नड्डी सहित मकलोडगंज, भागसूनाग और धर्मशाला में शांति के पल बिता रही हैं। रतन लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। रतन इन दिनों बतौर व्लॉगर फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। बल्ह में सादे तरीके से जीवन जीते हुए वह पैदल ही पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान रतन अपने वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही हैं, जिन्हें लाखों व्यूज, लाइक व शेयर मिल रहे हैं।
इसके साथ ही धार्मिक पर्यटक स्थल गुणा माता मंदिर के रास्ते व बल्ह गांव में समय-समय पर साफ-सफाई करते हुए भी नज़र आ रही है। धौलाधार की ठंडी फिजाओं में यंहा के मौसम, खाने व गांव के जीवन का आंनद ले रही हैं। रत्न अपने बिजी समय से एक माह के लिए धौलाधार की वादियों में सकून के पल बिताने के लिए रहेगी। रतन ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि वह जिंदगी को खुलकर जीना चाहती हैं।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
