भुल भुलैया-3 में विद्या बालन की वापसी
- तब्बू बाहर, आधिकारिक घोषणा का इंतजार
विद्या बालन और अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया’ की सफलता के बाद ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी बनी थी। इस फिल्म में तब्बू लीड एक्ट्रेस थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अब ‘भूल भुलैया’ और ‘भूल भुलैया-2’ की बंपर सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स इसके तीसरे सीक्वल पर काम कर रहे हैं। ‘भूल भुलैया-3’ को लेकर खास खबर सामने आई है। खबर है कि कार्तिक आर्यन बेहद जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने कार्तिक के साथ ‘भूल भुलैया 3’ का हिस्सा बनने के लिए विद्या बालन से संपर्क किया है क्योंकि तब्बू अब फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्या बालन ने अभी फिल्म साइन नहीं की है लेकिन वह इस भूमिका को निभाने के लिए काफी उत्सुक हैं। कथित तौर पर इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि अभिनेत्री अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म में शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले, खबरें थीं कि सारा अली खान आने वाली इस फिल्म में कार्तिक के साथ अभिनय करेंगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ इसी साल मार्च में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म को लेकर हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निर्देशक अनीस बज़्मी और एक्टर कार्तिक आर्यन ने मीटिंग की। इस फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए सभी तैयार हैं।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने साझा किया कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी उनके दिलों में एक विशेष स्थान रखती है। इसके लिए वह अनीस जैसे क्रिएटिव माइंड और कार्तिक जैसे शानदार टैलेंटेड एक्टर संग फिर काम करने के लिए काफी बेताब हैं। उन्होंने अपने दिल की बातें बताते हुए कहा था कि हम साथ मिलकर एक बार फिर से एक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार हैं जो फ्रेंचाइजी के ओहदे को और बढ़ा देगा। इसके साथ ही दर्शकों के लिए हंसी और रोमांच को दोगुना कर देगा। दूसरी ओर, अनीस ने भी कहा कि वह भूल भुलैया की दुनिया को आगे बढ़ाने के लिए रोमांचित हैं। पिछली किस्त में, रूह बाबा सबसे पसंदीदा किरदार बन गया था और दर्शकों के आनंद के लिए इसे और भी बेहतर बनाना एक मजेदार और रोमांचक चुनौती होगी।
Similar Post
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
-
जन्मदिन पर छाया 'ड्रैगन' का दमदार अंदाज
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आज देश के सबसे बड़े क ...
-
बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ पर फैंस का दिखा क्रेज हाई, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर
निखिल द्विवेदी की ‘सैफरन मैजिकवर्क्स’ द्वारा प्रोड्यूस और ‘ज ...
