दिल्ली में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, लॉरेंस-गोल्डी गिरोह से था प्रेरित
नई दिल्ली, शनिवार, 06 जनवरी 2024। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-23 इलाके में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से दो अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान उत्तराखंड के प्रदीप सिंह (18) के रूप में की गयी है। उसने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, वह गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गिरोह से प्रेरित था और उनके जैसा बनना चाहता था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदीप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गिरोह के संपर्क में आया और उन्होंने उसे आग्नेयास्त्र उपलब्ध कराए तथा आगे के निर्देशों का इंतजार करने को कहा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदीप को रोहिणी के सेक्टर-23 से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो अवैध आग्नेयास्त्र और आधा दर्जन जिंदा कारतूसों बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से प्रदीप राजस्थान में अपने रिश्तेदार के यहां गया , जहां उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की। फिर, वह हरियाणा चला गया और अपने दोस्तों के साथ रहने लगा।
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की कहानियां पढ़कर उसने उन्हें सोशल मीडिया पर तलाश करना शुरू कर दिया। वह उनके गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उनसे कहा कि वह उनके समूह में शामिल होना चाहता है।’’ पुलिस ने कहा कि प्रदीप से उसकी योजना के बारे में और पूछताछ की जा रही है। बराड़ बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य है।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
