निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को रिलीज होगी। इसके 15 मार्च को फिल्म योद्धा प्रदर्शित होगी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ, मेघना गुलजार और मलयालम फिल्मों के निर्देशक जीतू जोसेफ की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। इन दोनों ही फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, इनकी शूटिंग अगले साल शुरू करने की योजना है। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एक भयावह सच्ची घटना पर आधारित है। वही जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनने वाली फिल्म प्रवर्तन निदेशालय के एक बहादुर और तेज तर्रार अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
