क्रेसिकोवा और हदाद माइया एडीलेड इंटरनेशनल के पहले दौर में हारे
एडीलेड (ऑस्ट्रेलिया), सोमवार, 08 जनवरी 2024। फ्रेंच ओपन की पूर्व चैंपियन बारबरा क्रेसिकोवा और बीट्रिज हदाद माइया को सोमवार को यहां एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। क्वालीफायर अन्ना केलिन्सकाया ने 2021 की फ्रेंच ओपन विजेता और चौथी वरीय क्रेसिकोवा को 7-5, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी। केलिन्सकाया तीसरे और निर्णायक सेट में जब 6-5 से आगे थी तो उन्हें क्रेसिकोवा की सर्विस पर तीन मैच प्वाइंट मिले जिसमें से तीसरे पर अंक जुटाकर उन्होंने मैच अपने नाम किया। पूर्व में फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना चुकी पावलुचेनकोवा ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के जरिए मुख्य वर्ग में जगह बनाते हुए पांचवीं वरीय हदाद माइया को 6-3, 6-4 से हराया। पहले दौर में एक अन्य मुकाबले में एना बोगडन ने केटी बोल्टर को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। दूसरी तरफ होबार्ट इंटरनेशनल डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय एलिस मर्टेन्स ने डेनियल कोलिन्स को 6-2, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
