मुंबई मैराथन के ब्रांड दूत बने मेब केफलेजिगी
मुंबई, सोमवार, 08 जनवरी 2024। एथेंस ओलंपिक 2004 के रजत पदक विजेता और लंबी दूरी के जाने माने धावक मेब केफलेजिगी को रविवार को 19वीं टाटा मुंबई मैराथन का ब्रांड दूत नियुक्त किया गया। यह विश्व एथलेटिक्स की ‘गोल्ड लेबल’ की रेस है और प्रोकैम इंटरनेशनल इसका प्रमोटर है। एरीट्रिया में जन्में अमेरिकी केफलेजिगी ने उस समय इतिहास रचा था जब वह ओलंपिक पदक (2004), न्यूयॉर्क सिटी मैराथन (2009) और बोस्टन मैराथन (2014) जीतने वाले पहले धावक बने थे। वह 2009 में 1982 के बाद न्यूयॉर्क मैराथन जीतने वाले पहले अमेरिकी भी बने। वह अपने करियर में कुल आठ बार न्यूयॉर्क मैराथन में शीर्ष 10 में शामिल रहे। टाटा मुंबई मैराथन को रविवार को एतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हरी झंडी दिखाई जाएगी।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
