यूबैंक्स और मोनफिल्स ऑकलैंड क्लासिक के पहले दौर में हारे
ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), सोमवार, 08 जनवरी 2024। अमेरिका के क्रिस यूबैंक्स और फ्रांस के दिग्गज गेल मोनफिल्स को एटीपी ऑकलैंड क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में सोमवार को यहां हार का सामना करना पड़ा।पांचवीं वरीयता प्राप्त यूबैंक्स मांसपेशियों में चोट के बाद बोटिक वैन डेर जैडस्चुल्प की चुनौती से पार नहीं पा सके। उन्होंने मैच के बीच में इलाज के बाद अपना खेल जारी रखा लेकिन 6-7, 2-6 से हार गये। फ्रांस के 37 साल के मोनफिल्स के खेल पर भी उम्र हावी दिखी। हंगरी के फैबियन मरोज्सन के खिलाफ वह तीन सेट के संघर्षपूर्ण मुकाबले को 2-6, 7-6, 6-7 से गंवा बैठे।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
