हिमांशु गुप्ता ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया
जयपुर, मंगलवार, 09 जनवरी 2024। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को उद्योग भवन में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के बाद श्री गुप्ता ने कहा कि औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं को विभागीय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों ने आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता को कार्यभार ग्रहण की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान बीआईपी की अतिरिक्त आयुक्त सुश्री सलोनी खेमका, अतिरिक्त आयुक्त श्री आर.के.आमेरिया, श्री एस.एस.शाह, श्री विपुल जानी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
